फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दरोगा ने बिकवा दिए मुशर्रत के कुंडल-बिछुए

विज्ञापन
दरोगा के पकडे जाने के बाद शहर के खालापार थाने में पहुंची ​शिकायतकर्ता महिला। - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। मारपीट के मामले में बार-बार रुपये देकर शाहपुर निवासी महिला मुशर्रत परेशान हो गई। उसने एंटी करप्शन टीम से मिलने का निर्णय लिया। तीन दिन पहले सहारनपुर पहुंचकर एंटी करप्शन थाने में शिकायत की। रुपये एकत्र करने के लिए महिला को अपने कुंडल और बिछुए भी बेचने पड़ गए। पीड़िता ने बताया कि उनके ससुर खोखे में गंडासे बनाने का काम करते थे। उन्हें बहकाकर दूसरे पक्ष ने हस्ताक्षर कराकर खोखा अपने नाम करा लिया। इसी के चलते विवाद चला आ रहा है। शाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने उसके पति इस्लाम, बेटे भूरा सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवे की धारा में 2022 में झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में एक माह पहले चार बार में 19 हजार रुपये शाहपुर कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने कई बार उनसे रुपये वसूल किए थे। लगभग दस दिन पहले उन्हें उनके पति, बेटे व अन्य तीनों आरोपियों के वारंट आना बताते हुए तीस हजार रुपये की मांग की गई थी।
कहने के बाद भी उन्हें वारंट नही दिखाए और उनसे रुपये मांंगे जाते रहे। पीड़िता ने कहा कि उनका पति मजदूरी करता है। उन्होंने परेशान होकर कानों के कुंडल व बिछुए बेचकर 15 हजार रुपये एकत्र किए। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर जाकर टीम से शिकायत की। पीड़ित महिला का कहना है कि उनके पति व अन्य के खिलाफ मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। दरोगा ने जिस उनके पति के साथ ही बेटे 14 वर्षीय बेटे भूरा के नाम का वारंट होना बताया था। वह जन्म से दिव्यांग है। वैसे कैसे झगड़ा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें