फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया

विज्ञापन
बुढ़ाना में अधिवक्तओं ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। हाउस की मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार तथा तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं की गठित कमेटी ने अपनी सात मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बुढ़ाना की हाउस की बैठक में सोमवार को लिए गए निर्णय के अनुसार मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बालियान व महासचिव विश्वास त्यागी सहित अधिवक्ताओं की गठित कमेटी उपजिलाधिकारी अरुण कुमार के कार्यालय पहुंची। कमेटी ने अपनी सात मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन की कॉपी जिलाधिकारी व कमिश्नर सहारनपुर मड़ल सहारनपुर को भी भेजी गई है। अपनी सात मांगों के ज्ञापन में लंबित पड़ी पत्रावलियों के निस्तारण की मांग, नई खतौनी बनाते समय खतौनी में होने वाली छोटी-छोटी त्रुटि ठीक करने की मांग तथा कुर्रे के आदेश व बैनामों में जानबूझकर पैदा की जाने वाली समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं की कमेटी उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर संतुष्ट हुई। अधिवक्ताओं की कमेटी के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 2 अप्रैल तक समस्याओं का समाधान नही हुआ तो पुन: हाउस की मीटिंग बुलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन देने में ये रहे मौजूद
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष विनय बालियान व महासचिव विश्वास त्यागी के अलावा अशोक राठी, सुरेश पाल वर्मा, अवधबिहारी लाल गर्ग, श्यामवीर वर्मा, हरबीर सिंह, शोसिंह राणा, ओमपाल सिंह, प्रशान्त शर्मा व बाबू सिंह राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें