फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से भरे ट्रक ने थाने के मुख्य द्वार में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। शामली की ओर से आए ईंट से भरे ट्रक ने थाना फुगाना के मुख्य द्वार में जोर की टक्कर मार दी। जिससे थाने का मुख्य द्वार तथा मंदिर की दीवार टूट गई। पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चालक रिजवान ईंट से भरा ट्रक लेकर शामली की ओर से मेरठ जा रहा था। थाना फुगाना के पास आते ही अचानक ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर थाना फुगाना के मुख्य द्वार में टक्कर मार दी। टक्कर से मुख्य द्वार के पास खड़ी कार, थाने का मुख्य द्वार तथा थाने के मुख्य द्वार के पास बने मंदिर की दीवार टूट गई। पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। फुगाना के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि ट्रक के चालक को नींद की झपकी आने से यह घटना हुई है। घटना में किसी को चोट नही लगी। ट्रक के चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें