फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये सत्र के प्रवेश मॉ शाकुंभरी विश्वविद्यालय में होंगे: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मॉ शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने कहा कि स्नातक की कक्षाओं में इस सत्र के प्रवेश विश्वविद्यालय में प्रारंभ हो जाएंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय केवल स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन

एसडी इंजीनियरिंग में भाग लेने आए कुलपति ने विशेष बातचीत में कहा कि मॉ शाकंभरी विश्वविद्यालय में बड़ी तेजी के साथ कार्य चल रहा है। 2023-24 के सत्र में कैंपस में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले समस्त स्टाफ को रखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शासन को अनुमति के लिए पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मॉ शाकंभरी विश्वविद्यालय से जुड़े 218 कॉलेजों की केवल स्नातक की परीक्षा कराएगा। इन छात्रों की आगे की परीक्षाएं हम ही कराएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद स्नातक में जो एडमिशन की प्रक्रिया होगी उसे मॉ शाकंभरी विश्वविद्यालय ही कराएगा। शासन से हमें अनुमति मिल चुकी है। विश्वविद्यालय तेज गति से अपना कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें