फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराए प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराए प्रशासन
विज्ञापन

देवबंद। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर संगठन प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि चंद्रशेखर आजाद बहुजन समाज के जाने माने नेता हैं। वह बहुजन समाज के लिए काम कर रहे हैं। चंद्रशेखर आए दिन देश विदेश में कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहते हैं। वह बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचारों व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हैं। इसी कारण देश में उनके विरोधी भी हो गए हैं। बीते दिन बुलंदशहर में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी यामीन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उनके काफिले पर विरोधियों द्वारा हमला किया गया। इसलिए चंद्रशेखर आजाद को भी जान का खतरा है। कोई अप्रिय घटना न हो इसको देखते हुए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शौर्य अंबेडकर, दीपक बौद्ध, आशु कुमार चंद्रा, सोमपाल बौद्ध, मौ. शाहरूख, आदित्य, कपिल, मौ. समयदीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें