फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारी में जुटा प्रशासन व भाजपा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार जनवरी को देवबंद में संभावित दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा नेताओं ने तैयारी तेज कर दी। हालांकि अभी तक अधिकारियों के पास मुख्यमंत्री का सरकारी कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

देवबंद से करीब दो किमी दूर सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित करीब 19 बीघा का खेत मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए खाली कराने का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल से ही देवबंद के रेल रोड पर प्रस्तावित एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम की तैयारी भाजपा व जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई। विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने बताया मुख्यमंत्री की जनसभा सहारनपुर स्टेट हाईवे पर सिल्वर पैराडाइज के समीप होगी। वहीं पर करीब 19 बीघा जमीन खाली कराई जा रही है। जनसभा स्थल से करीब 200 मीटर दूर हेलीपैड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद पहुंचेंगे और रैली स्थल से ही एटीएस ट्रेनिंग कमांडो सेंटर का शिलान्यास करेंगे। वहीं, जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सतर्क हो गया है। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि अभी मिनट टू मिनट का सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है। केवल मुख्यमंत्री के चार जनवरी को देवबंद आने की जानकारी मिली है। जिसके मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें