फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मतदान के लिए महिलाओं को जागरूक करें छात्राएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को मतदान का महत्व समझाते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोगी बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने गली मोहल्ले में घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए अभियान को सफल बनाएं। नोडल अधिकारी ममता वर्मा ने बताया कि हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि मतदान के दिन सभी कामकाज छोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान करने में बढ़ चढ़कर भाग लें। हमें मतदान के दिन तक संगठित होकर लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा। शत-प्रतिशत मतदान होगा तभी हमारी मेहनत सफल हो सकेगी। आशु कपिल, ममता उपाध्याय व सुषमा तोमर आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर अरुण कांति चक्रवर्ती, सुभाष चंद्र, मोहित पंवार, किशन लाल, विनोद कुमार, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें