पुरकाजी। कस्बे के बाजार में बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर व्यापारियों ने पूर्व विधायक से शिकायत की। पूर्व विधायक ने व्यापारियों को मानक के अनुसार सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
कस्बे के मुख्य बाजार में करीब 30 लाख की कीमत से सड़क बनाई जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इसकी शिकायत भाजपा नेता निर्दोष जैन, हरीराम सक्सेना, अतुल विक्रम, नवीन गोयल, सुशील वर्मा, आकाश गोयल, डॉ रंजीत गोरसी आदि व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कस्बे में पहुंचे पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल से की। पूर्व विधायक ने मौके पर जाकर सड़क की जांच की। इस संबंध में चेयरमैन जहीर फारूकी से भी जानकारी की गई। उनका कहना है कि सड़क बनाने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। अगर सड़क कहीं से सही नहीं बनाई गई है, तो सड़क को दोबारा बनाया जाएगा।