फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसा युवती से किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

देवबंद। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर साथियों संग गैंगरेप करने व एक अन्य दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उत्तराखंड के मंगलौर थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि कुछ समय पूर्व हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी पर उसकी मुलाकात राजस्थान के अजमेर निवासी माधवलाल से हुई थी। जिसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि गत 3 मार्च को माधवलाल उसे श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के दर्शन कराने के लिए लाया और यहां से कार द्वारा वह उसे बहाने से तलहेड़ी बुजुर्ग गांव के पास एक स्थान पर ले गया। आरोप लगाया कि वहां माधवलाल ने पहले से मौजूद अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे बदहवास हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देवर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में पति, देवर और सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें