फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में बेटी होने पर कराया जबरन गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ में बेटी होने पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव भैंसरहेड़ी निवासी महिला ने शौहर व ससुराल पक्ष पर गर्भ में बेटी होने पर जबरन गर्भपात कराने और मारपीट कर घर से निकालने के बाद मायके आकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी निवासी फरजाना ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पूर्व उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी गालिब से हुई थी। महिला के अनुसार शादी के बाद उसे गालिब की पहले भी एक पत्नी होने और उसे बेटा न होने पर धोखे से दूसरी शादी करने की जानकारी मिली। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व फरजाना को बेटी हुई थी। अब फिर से गर्भवती होने पर शौहर ने महिला का अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें उसके गर्भ में बच्ची होने का पता चला। आरोप है कि गर्भ में बेटी होने पर शौहर व ससुराल पक्ष ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि दस नवंबर को शौहर गालिब व ननद आसमीन मायके पहुंचे, जहां गालिब ने फरजाना को तीन तलाक दे दिया और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शौहर गालिब, ससुर नेहरू, सास अख्तरी, ननद आसमीन, शमशीन व अलीना, जेठ अफजाल, जेठानी बानो, देवर हनीफ व देवरानी जुल्फाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ...........
पति पर तीन तलाक की धमकी देने का आरोप
छपार। कस्बा निवासी अली मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खुब्बापुर निवासी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल में विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। विरोध करने पर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। आरोप है कि अब शौहर महिला को तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें