दून वैली पब्लिक स्कूल में गुरु पर्व के कार्यक्रम प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुरुनानक देव की शिक्षा का करें अनुसरण
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित द दून वैली पब्लिक स्कूल में गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गुरुनानक जी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही नृत्य एवं कीर्तन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने भाषण, नृत्य व कीर्तन प्रस्तुत किए। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे जाकर गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किए। विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, डायरेक्टर अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, ब्रांच हेड रीता गोयल व कोऑर्डिनेटर ममता चौहान ने गुरुनानक देव की शिक्षाओं का अनुसरण करने की सीख दी। उधर, द दून वैली न्यू मंडी ब्रांच के प्रांगण में गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को गुरु पर्व का महत्व बताया। विद्यार्थियों को गुरुद्वारा ले जाया गया। इस दौरान एकेडमी डायरेक्टर रीटा गोयल, क्वालिटी हेड विक्की जैन, ब्रांच हेड रुचि शर्मा आदि मौजूद रहे।