फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा बाइपास पर हादसा, सीआरपीएफ के जवान व दोस्त की मौत

विज्ञापन
 दिनेश, फाइल फोटोरोहाना हादसे से संबं​धित
विज्ञापन
- हरिद्वार से लौट रहे थे दोनों, हादसा नींद की झपकी से होना माना जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से घूमकर लौट रहे दिल्ली निवासी सीआरपीएफ के जवान दिनेश (36) और उसके दोस्त सतीश (34) की रोहाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बाइपास पर हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात दो बजे उनकी कार सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार को हाइड्रा की मदद से बाहर खींचा गया। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने मौका मुआयना किया। हादसा नींद की झपकी से होना माना जा रहा है।


थाना जफरपुर धासा साउथ दिल्ली निवासी दिनेश जम्मू कश्मीर बारामुला में सीआरपीएफ में डीआईजी कार्यालय में तैनात था। वह पांच दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वह अपने ही गांव के रहने वाले अपने दोस्त सतीश के साथ हरिद्वार घूमने के बाद शुक्रवार रात में लगभग दो बजे कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन


उनकी गाड़ी पानीपत खटीमा मार्ग बाईपास पर पहुंची तो गांव दीदाहेड़ी कट के पास मन्नत होटल के सामने सड़क किनारे टायर में पंचर होने के कारण जैक लगाकर ट्रक खड़ा किया गया था। तेज गति होने के कारण नींद की झपकी में उनकी कार ट्रक में जा घुसी और ट्रक में काफी अंदर तक घुस जाने के कारण दोनों दोस्तों की मौत हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से कार को बाहर खिंचवाया। पहचान पत्र से दिनेश की पहचान हुई तब उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन सुबह पुलिस के पास पहुंचे। दिनेश के भाई नवीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाड़ी को दिनेश चला रहा था।
विज्ञापन

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसा तेज गति और नींद की झपकी लगने से होना प्रतीत हो रहा है।

 दिनेश, फाइल फोटोरोहाना हादसे से संबंधित

 दिनेश, फाइल फोटोरोहाना हादसे से संबंधित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें