फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराई बाइक, दंपती और बच्ची की मौत, चार साल का मासूम गंभीर

Sun, 04 Jan 2026 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जानसठ फ्लाईओवर पर बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में जड़ौदा निवासी सोनू, पत्नी राधिका और उनकी बेटी रिया (10) की मौत हो गई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दंपती और बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नई मंडी क्षेत्र में जानसठ फ्लाईओवर पर बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में सोनू (35), उसकी पत्नी राधिका (30) और बेटी रिया (10) की मौत हो गई। चार साल का मासूम काला घायल है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र के जड़ौदा गांव निवासी सोनू, पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर देहरादून की ओर से वापस गांव लौट रहा था। रविवार रात जब वह जानसठ फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायलों को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान राधिका और रिया की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन

मासूम काला को शहर के भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कौशल विकास राज्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें