फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 'फाड़ देंगे एसओ की वर्दी' कहना पड़ा भारी, भाकियू अराजनैतिक के उपाध्यक्ष समेत 400 पर रिपोर्ट

Sun, 04 Jan 2026 04:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भाकियू अराजनैतिक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर कूड़ा माफिया और जिले में कूड़े से भरे ट्रक आने के विरोध में धरना दिया था। इस दौरान जाम भी लगा था। उसी मामले में रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते धर्मेंद्र मलिक। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी समेत करीब 400 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर थाना प्रभारी को धमकी देने, जाम लगाने समेत कई आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

भाकियू अराजनैतिक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिले के उद्योगों में कूड़ा कचरा जलाने एवं संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक को ट्रांसपोर्टर के रंगदार बताने के विरोध में एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया गया था। इस दौरान माइक और बैनर भी लगा दिया गया था। 
 

धरना देने वाले वक्ताओं ने बैनर हटाने को कहने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को वर्दी फाड़ने की धमकी दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। धरने के दौरान कोर्ट रोड एवं झांसी रानी रोड पर जाम भी लग गया था। 
 
विज्ञापन

इस मामले में रविवार को संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष बिजनौर निवासी दिगंबर सिंह, बुलंदशहर निवासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, मोहित एवं ठाकुर कुशल वीर सिंह चरथावल ब्लॉक उपाध्यक्ष को नामजद व 400 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें