फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वार्ड बाॅय से दुर्व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय की ओपीडी में महिला अस्पताल के संविदा कर्मचारी ने ड्यूटी पर तैनात वार्ड बाॅय के साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर ओपीडी पर मौजूद एक मूक-बधिर के साथ मारपीट की गई। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज भी की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के कमरा संख्या एक में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा ओपीडी कर रहे थे। शुक्रवार करीब 10.45 बजे महिला अस्पताल की सीएमएस का कार चालक संविदा कर्मी एक मरीज को चिकित्सक से परामर्श दिलाने के लिए ओपीडी में पहुंचा। जहां वार्ड ब्वाय सलमान ने उसे टोकते हुए मरीज को लाइन में लगाने के लिए कहा।
आरोप है कि इस बात पर भड़क गया। इस दौरान व्यवस्था बनवाने में सलमान की सहायता करने वाले एक मूक-बधिर व्यक्ति ने भी संविदा कर्मी को ऐसा करने से मना किया। इस पर वह भड़क गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए ओपीडी में मूक-बधिर व्यक्ति की मौजूदगी पर सवाल उठाया और उसके साथ मारपीट की। इसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वार्ड बाॅय सलमान की ओर से मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इस बीच वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा की मौजूदगी में दोनों पक्ष में समझौता हो गया। जिला चिकित्सालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच आपसी समझौता हो गया।
सीएमएस डॉ.संजय वर्मा का कहना है कि अस्पताल में काफी भीड़ रहती है। महिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मी के किसी परिचित को दिखाने को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
उन्होंने बताया कि वार्ड बाॅय सलमान की ओर से उसकी मदद के लिए एक मूक-बधिर व्यक्ति को रखा हुआ है। सलमान को उसे हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें