फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रात में पड़ोसी के घर में कूदा युवक, वहां सो रही युवती के साथ की ऐसी हरकत, पूरे गांव में मच गया शोर

Mon, 02 Oct 2023 10:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : एक युवक रात में पड़ोसी के घर में कूद गया और वहां सो रही युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। वहीं, युवती के शोर मचाने पर पूरे गांव में शोर मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात के समय एक युवक पड़ोसी के घर में कूद गया और वहां सो रही युवती से अश्लील हरकत करने लगा। परिजनों के पकड़ने के प्रयास पर वह धक्का देकर भाग गया। मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पड़ोसी के घर में जा कूदा। इस दौरान सभी परिजन अलग-अलग सो रहे थे। युवक परिवार की सो रही बेटी के पास जा पहुंचा और उसे धमका कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इससे घबरा कर युवती ने शोर मचाया दिया तब सभी परिजन जाग गए और युवती के भाई ने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की। युवक ने युवती के भाई के साथ हाथापाई कर मारपीट की और उसे धक्का देकर भाग गया।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को रात में ही तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बेटियों पर गर्व: मुक्केबाजी में म्हारी छोरियों का कमाल, विदेशों में मचा रहीं धमाल, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें