फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: देहरादून-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौके पर मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

Mon, 20 Nov 2023 03:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घायल युवती  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार दोपहर में हाईवे स्थित छपार में ताजपुर कट के पास से होते हुए एक बाइक पर गौरव निवासी रोहतक हरियाणा व युवती प्रीति पुत्री टेकचंद निवासी सागरपुर दिल्ली हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद मौके पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने पहुंचकर खुलवा दिया। अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं दी गई है। उधर, टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Deoband: योगी सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा हलाल ट्रस्ट, सीईओ नियाज अहमद ने पाबंदी को बताया गलत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें