फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जूते के फीतों से बनाया फांसी का फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले समौली निवासी समोध (22) ने शुक्रवार को शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब को लेकर परिजनों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद जूते के फीतों से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव समौली निवासी समोध अपने भाई प्रमोद और मां सिमरी के साथ रतनपुरी स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था। दुल्हैंडी के दिन समोध ने नशा किया। इसके बाद नशे में वह अपने परिजनों से और अधिक शराब की मांग करने लगा। इसको लेकर समोध की परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने अपने जूते के फीते से पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें