मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर धूमधाम से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के उद्धोष से पूरा नगर गूंज उठा। बाबा का मुख्य रथ भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। स्वर्ण श्रृंगार के साथ बालाजी रथ पर सवार होकर निकले।
भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर पर सुबह के समय बाबा का स्वर्ण श्रृंगार किया गया। इसके बाद मुख्य महाआरती की गई। आरती में शामिल होने और बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, उद्यमी भीमसेन कंसल और मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिशंकर तायल ने बाबा की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।