अग्रोहाधाम में महालक्ष्मी का बनेगा भव्य मंदिर
मुजफ्फरनगर। हिसार के अग्रोहाधाम में वैश्य समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इसे लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे प्रदेश में यात्रा निकाल रहा है। इस यात्रा का मीनाक्षी चौक पर भव्य स्वागत हुआ।
मीनाक्षी चौक स्थित कोल्ड स्टोरेज में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने यात्रा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, भीमसेन कंसल आदि ने कुलदेवी महालक्ष्मी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
अग्रवाल सम्मेलन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अग्रोहा धाम में माता महालक्ष्मी का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसी के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में यह यात्रा निकाली जा रही है। समस्त अग्रवंशियों सहित नगर के गणमान्य लोग महा माई की पूजा अर्चना कर रहे हैं। महालक्ष्मी की शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी, प्रत्येक स्थान पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, प्रमोद मित्तल, राहुल गोयल, अनुज गर्ग, सुनील तायल, सुभाष चौहान, सतीश तायल, रेनू गर्ग, विश्वदीप गोयल, बबीता गुप्ता, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।