प्रदेश के पंचायती राज मंत्री का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सीएम योगी ने जंगलराज खत्म किया है। आम जनता भाजपा को पसंद कर रही है। 2022 के चुनाव में भाजपा एक तरफा जीत हासिल करेगी।
भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुश पुरी के आवास पर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भूपेंद्र चौधरी एवं कुश पुरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का वोट बैंक पूरी तरह अडिग है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य मंत्री योगी के कार्य आम जनता को भा रहे हैं। पश्चिम की जनता ने तुष्टिकरण की नीति को झेला है। यहां की जनता प्रदेश में भाजपा की ही सरकार लाने को तैैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। मौके पर जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सत्यपाल पाल भी मौजूद रहे।