मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ओर से प्रेमपुरी, लोहिया बाजार क्षेत्र में स्थित भारत माता चौक का सुंदरीकरण कराया जाएगा। वहां एक फव्वारा स्थापित कराने के साथ-साथ आसपास की सड़कों का निर्माण भी होगा।
पालिका वार्ड 47 में भारत माता चौक स्थित है। यह चौक लोहिया बाजार को प्रेमपुरी से जोड़ता है। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर भारत माता चौक का सुंदरीकरण कराया जाएगा। ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि फव्वारे के लिए 5.5 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। भारत माता चौक वाली सड़क का निर्माण के लिए भी करीब 19 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। ै