दुकान पर भीड़ लगाए खड़े 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव जमाती मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को सील किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सील किए गए एरिया में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस जांच के दौरान एक दुकान खुली मिली, जिस पर बड़ी संख्या में लोग खड़े हुए थे। इस पर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए। मामले में इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दुकानदार समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें शबाब, शावेज, नवाब, आबिद, जाहिद, नौशाद, नईम, शोएब, शाहबुद्दीन, आमना और काबरा उर्फ शावेज शामिल हैं। सभी आरोपियों के घरों पर एफआईआर की कॉपी चस्पा कर दी गई है।
लगातार उल्लंघन पर लगेगा रासुका
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमों में आरोपी बनाए गए लोग यदि इसके बावजूद घरों से बाहर निकलते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही उन पर रासुका भी लगाई जा सकती है।