फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर अलर्ट

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली पूजन, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के त्योहार पर उत्तर रेलवे ने हाई अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने आतंकी हमले की आशंका के चलते यह कदम उठाया है। शामली समेत दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से शामली रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।
विज्ञापन

शामली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के थाना प्रभारी बलराम सिंह कुशवाहा, आरपीएफ के थाना प्रभारी बीएस तोमर आदि के संयुक्त नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने टिकटघर, यात्री प्रतीक्षालय, माल गोदाम, आरक्षण केंद्र, सभी प्लेटफार्म पर यात्रियाें के सामान की चेकिंग की। इस दौरान दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर और सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनाें की चेकिंग कर वीडियोग्राफी भी कराई गई। जीआरपी के थाना प्रभारी बलराम कुशवाहा ने बताया कि चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में लावारिस वस्तु रखकर एनाउंस करके यात्रियाें को सचेत किया गया। इसके बाद घेराबंदी कर जवान लावारिस वस्तु को उठाकर स्टेशन से दूर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेनों में 24 घंटे चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें