फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना मिल को इंडेंट के अनुसार नहीं मिला गन्ना

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोरना मिल का पेराई सत्र शुरू हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन मिल को इंडेंट के अनुसार गन्ना नहीं मिल रहा है। शनिवार को 17 हजार 500 कुंतल गन्ने की पेराई की है। मिल ने अभी तक करीब 19 हजार कुंतल गन्ना खरीदा है।
विज्ञापन

मोरना मिल का पेराई सत्र तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक मिल को जारी इंडेंट के अनुसार गन्ना नहीं मिल रहा है। मिल ने दस हजार कुंतल का इंडेंट जारी किया था, जबकि मिल को रोजाना पांच-छह हजार कुंतल गन्ना ही बमुश्किल मिल रहा है। हालांकि मिल की पेराई क्षमता अन्य मिलों की अपेक्षा कम है। किसान भी बिना गन्ना मूल्य घोषित हुए मिल को गन्ना देने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। चीनी की रिकवरी भी कम निकल रही है। अभी तक चीनी रिकवरी का स्तर 7.35 प्रतिशत मिल रहा है। उधर, मंसूरपुर मिल ने भी शनिवार को दस हजार कुंतल का इंडेंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें