मुजफ्फरनगर। चीनी मिलों ने उच्च अधिकारियों के दबाव में 18 नवंबर से गन्ना खरीदने पर सहमति जताई है। कई मिलों ने गुरुवार को आयोजित बैठक में इंडेंट जारी कर दिया है।
अधिकारियों के दबाव में मिलों ने मुहूर्त से पहले ही क्रय केंद्रों से गन्ना खरीदने के लिए कहा है। गुरुवार को गन्ना विभाग में डीसीओ ने मिल प्रतिनिधियों और सचिवों की बैठक ली। इसमें कई मिलों ने इंडेंट जारी कर दिया है। भैसाना मिल ने 30 हजार, थाना भवन ने 25 हजार, टिकौला ने 20 हजार, शामली ने 10 हजार कुंतल गन्ने की खरीद के लिए इंडेंट जारी किया है। पेराई शुरू करने के लिए टिकौला मिल में 16 नवंबर को मुहूर्त किया जाएगा। खाईखेड़ी मिल ने 25 नवंबर की बजाय 23 नवंबर से पेराई चालू करने के लिए कहा है। डीसीओ डॉ. आरबी राम ने बताया कि मोरना मिल ने अभी तक चार हजार कुंतल गन्ने की पेराई की है।