फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर ताकत झोंकेगी भाकियू

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिवाया टोल प्लाजा पर 18 नवंबर को भाकियू एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन करेगी। टोल के अलावा गन्ना मूल्य और इंडेंट जारी न होने का मुद्दा भी पंचायत में उठेगा। गठवाला, बालियान और देशखाप के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। भाकियू अध्यक्ष खुद किसानों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर चल रहा आंदोलन 18 नवंबर को भाकियू के शक्ति प्रदर्शन में तब्दील होगा। भाकियू नेता इस पंचायत के लिए तैयारी में जुट गए हैं। विभिन्न खापों के चौधरियों से प्लाजा पर किसानों के साथ पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। बड़ौत देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह के अलावा अहलावत, कालखंडे और बत्तीसा खाप समेत अन्य खाप नेताओं से टोल, गन्ना मूल्य और इंडेंट जारी न होने पर समर्थन मांगा जा रहा है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि टोल प्लाजा पर भाकियू निर्णायक जंग लड़ेगी। 18 नवंबर को विभिन्न जिलों से किसान सिवाया पहुंच रहे हैं। वहां होने वाली पंचायत में टोल के अलावा गन्ना मूल्य और शुगर मिलों द्वारा इंडेंट जारी न करने का मुद्दा उठेगा। पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें