फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर होगी बैक परीक्षा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं की संस्थागत और व्यक्तिगत बैक परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। डीएवी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक सात कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बैक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। डीएवी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर को स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा, वीतराग स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बरला, स्वामी कल्याण देव कन्या डिग्री कॉलेज बाबरी, इस्लामिया डिग्री कॉलेज, चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज चरथावल, स्वामी स्वरूपानंद इंस्टीट्यूट और एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर को डीएवी डिग्री जानसठ, एमएसएसकेडी मोरना, स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज भोपा और ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज नई मंडी का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय चरथावल, श्रीमति मुख्तयारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय सिसौली और नवाब अजमत अली गर्ल्स मुजफ्फरनगर की छात्राएं परीक्षा देंगी। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में स्वामी कल्याण देव मीरापुर कैथोड़ा, दीन दयाल कॉलेज ऑफ लॉ और श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

देहात के परीक्षार्थियों को होगी परेशानी
मुजफ्फरनगर। देहात के परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शामली जिले के स्वामी कल्याण देव कन्या डिग्री कॉलेज बाबरी की छात्राओं का परीक्षा केंद्र डीएवी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर बनाया है। यही नहीं सिसौली और चरथावल की छात्राओं को भी एग्जाम के लिए मुजफ्फरनगर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें