फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी बाइक में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मां-बेटी समेत तीन घायल
विज्ञापन

तितावी। कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही कार चालक को दबोच कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे तितावी थाना क्षेत्र के गांव लखान निवासी संतलेश पत्नी रामभूल अपनी पुत्री प्रियंका के साथ मुजफ्फरनगर के लिए निकली थी। दोनों तितावी पहुंची, तो बाइक सवार युवक सुशील पुत्र राम पाल से लिफ्ट मांगी। मोनू की बाइक से तीनों मुजफ्फरनगर के लिए चल दिए। तीनों काजीखेड़ा बस अड्डा के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कई फीट ऊपर उछलकर सड़क जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण टक्कर होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व दुकानदार घटनास्थल की दौड़े और तीनों घायलों को एक निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां बाइक चालक मोनू व संतलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। प्रियंका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने कार चालक जसबीर पुत्र सुरेश निवासी तिरपड़ी को दबोच कर धुनाई की। सूचना पाकर 100 डायल व तितावी पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार चालक जसबीर को हिरासत में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए थे। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें