फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ढ़ांसरी में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
विज्ञापन

मोरना। विजयादशमी पर्व के समापन पर गांव ढ़ांसरी में युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को रालोद की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रमा नागर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दूरदराज से आए युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गांव ढांसरी में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुजफ्फरनगर का फारूख प्रथम, अंकुर भाटी कुतुबपुर द्वितीय, दीपक कुमार टाल पलड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 3100, 2100, 1100 रुपये मुख्य अतिथि रमा नागर ने देकर सम्मानित किया। प्रधान अशोक कुमार, जयवीर नागर, अर्जुन सिंह, देवेंद्र, राजकुमार, अभिनव, महिपाल, मोहित, ज्ञानू, मुस्तकीम, बादल, इमरान आदि मौजूद रहे। दौड़ प्रतियोगिता में जानसठ, मीरापुर, मवाना, खतौली, मोरना, भोकरहेड़ी, कूकड़ा, पचेंड़ा, शामली आदि के युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें