फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जानसठ रोड पर गांव अंतवाड़ा के पास तेज गति जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीन व्यापारी मामूली घायल भी हो गए।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी कपड़ा व्यापारी राजीव अग्रवाल पुत्र सीतराम अग्रवाल कार से मंगलवार को उसके दो दोस्तों नवीन अग्रवाल व प्रदीप मिश्रा को लेकर दिल्ली के अस्पताल में अपने बीमार रिश्तेदार का हालचाल पूछने के लिए गया था। रात के करीब 10.30 बजे तीनों व्यापारी वापस बिजनौर लौट रहे थे। कार को राजीव ही चला रहा था। जानसठ रोड पर गांव अंतवाड़ा के पास अचानक ब्रेक लगाने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे कार के शीशे टूट गए और तीनों व्यापारी घायल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें