मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिड टाउन के ई-लर्निंग सेंटर का पचेंडाकलां में शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हरी गुप्ता ने किया। कहा कि शिक्षा की तरक्की से ही समाज बदलेगा। बीएसए चंद्रकेश यादव ने रोटरी के प्रयासों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष अरविंद गर्ग, सुनील अग्रवाल ने बताया कि जिले में स्कूलों में दस ई-लर्निंग सेंटर खोले जाएंगे। प्रधानाचार्या सुदेवी, आकाश गर्ग, आकाश बंसल, भुवनेश गुप्ता, राकेश राठी, उमेश गोयल, प्रगति कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव हर्ष पुरी ने किया।
रेडक्रास शुल्क जमा करें संस्थाएं
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने सभी प्रधानाचार्या को गत वर्ष के रेडक्रास शुल्क की 50 प्रतिशत धनराशि तत्काल जमा करने के निर्देश दिए है। जिला रेडक्रास सोसायटी के निर्देशानुसार जिले के सभी स्कूल, कॉलेज तत्काल अपने धनराशि जमा कराएं।
रोडवेज की तबादला नीति घोषित
मुजफ्फरनगर। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन कमेंद्र सिंह ने समूह ग के कर्मचारियों के सामान्य स्थानांतरण की नीति की घोषणा कर दी है। डिपो, क्षेत्र और इकाई में तैनात समूह ग के सभी कर्मचारियों का तबादला प्रक्रिया 31 मई तक पूरी की जानी है। वरीयता क्रम में तैनाती के लिए तीन विकल्प देने होंगे।