फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने निर्माण कार्यों में पकड़ी अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सोमवार को शहर में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। निर्माण मानक के अनुसार नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। चेयरपर्सन ने ईओ को निर्देश दिए कि लापरवाही सामने आने पर ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने वार्ड 4, 8, 26, 30, 31, 33 में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरवट फाटक से पीर तक हो रहे निर्माण कार्य को देखा। निर्माण में मुसादिया शिफाखाना के सामने कई गड्ढे पाए गए। सड़क के किनारे कन्नी उखड़ी पाई गई। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी कर गड्ढों को भरवाने और कन्नी को ठीक कराने के निर्देश ईओ को दिए। शाहबुदीन रोड पर मोहल्ला रामपुरी को जोड़ने वाली तीन सड़कों का निर्माण देखा। टाईल्स काफी नीचे लगे होने पर नाराजगी जताई। अवर अभियंता निर्माण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रामपुरी में जीटी रोड पर कूड़ा डलाव घर अधिक गहरा होने के कारण इसे भरवाए जाने के आदेश दिए गए। उन्होंने एटूजेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से कूड़ा उठाएं। इस अवसर पर ओमसिंह, सलेक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें