फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल प्रबंधन और मृतक के परिवार में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल प्रबंधन और मृतक के परिवार में समझौता
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना खतौली क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा निवासी 55 वर्षीय रमेश पुत्र घसीटा मंसूरपुर शुगर मिल की लैब में कर्मचारी था। बुधवार शाम छह बजे वह ड्यूटी पर आया। कुछ समय बाद उसे हार्ट की प्रॉब्लम हुई। मिल प्रशासन ने उसे मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन रमेश का शव लेकर मंसूरपुर शुगर मिल पहुंचे और मृतक के पुत्र को नौकरी और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करने लगे। भाकियू नेता भूपेंद्र राठी, नीरज पहलवान, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, मजदूर नेता अमित राठी आदि भी मिल में पहुंचे। समझौता वार्ता में मिल प्रशासन ने मृतक के पुत्र को नौकरी और नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि मृतक मिल का कर्मचारी था। मिल प्रशासन की पूरी सहानुभूति मृतक परिवार के साथ है।
विज्ञापन


गैंगेस्टर के आरोपी को पकड़ा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गैंगेस्टर में वांछित चल रहे अपराधी मोनू पुत्र रूप सिंह निवासी दौराला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसआई सुनील नागर ने बताया कि मोनू के खिलाफ मंसूरपुर में एक वर्ष पूर्व डकैती का मुकदमा कायम हुआ था। पांच महीने से वह गैंगस्टर में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें