ट्रक की चपेट में आकर महिला की जान गई
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी-थानाभवन मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को जिला चिकित्सालय भेजवाया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द निवासी इमरान अपनी मां नसीमा परवीन को लेकर रिश्तेदारी में चौसाना जा रहा था। बिरालसी गांव से निकलने पर विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। ट्रक के पहिए से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका पुत्र इमरान भी घायल हो गया। मृतका के पति आबिद ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
-