फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर खूब दौड़े धावक
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में खुुशी करहेड़ा व महिमा चौधरी गड़वाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक विजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान रेस, रिले रेस, पोटेटो रेस, जंपिंग रेस, लंबीकूद, ऊंची कूद, खो-खो, साइकिल रेस व कबड्डी आदि का आयोजन किया गया। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, खालिदा मोरना द्वितीय, 100 मीटर बालिका वर्ग सीनियर में महिमा प्रथम, अनुष्का सिकंदरपुर द्वितीय, 100 मीटर बालक वर्ग जूनियर में तेजस मनिहारिया मोरना प्रथम, गुरताज सिंह दरियाबाद द्वितीय, 100 मीटर सीनियर वर्ग में प्रियांशु सिकंदरपुर प्रथम, नितिन करहेड़ा द्वितीय, 200 मीटर बालक वर्ग सीनियर में बिलाल अंसारी सिकंदरपुर प्रथम और प्रिंस पाल मोरना द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंपिंग रेस में महिमा चौधरी गड़वाड़ा प्रथम, मानसी काकरान करहेड़ा द्वितीय, साइकिल रेस में मोहम्मद सालिम भोकरहेड़ी प्रथम, मोहम्मद अयूब किशनपुर द्वितीय, लंबी कूद में शुभम सैनी शुक्रताल प्रथम, बिलाल अंसारी सिकंदरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमजद खान, आयुषी, रामकुमार, कृष्णपाल राठी, रमा राठी, अनु चौधरी, एकता, गुलशफा आदि ने विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें