फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल-चावल जांचे, कोल्डड्रिंक गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दाल-चावल जांचे, कोल्डड्रिंक गोदाम सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कांवड़ सेवा शिविरों के साथ होटल, ढाबों पर छापेमारी अभियान चलाया। शिविर में बनने वाले भोजन के साथ दाल-आटा, चावल-तेल की जांच-पड़ताल की गई। वहीं, पुरकाजी में कोल्डड्रिंक के गोदाम पर छापेमारी की गई। व्यापारी बिना लाइसेंस के कारोबार करता मिला। गोदाम सील कर व्यापारी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गंगनहर पटरी पर लगे कांवड़ शिविरों में खाद्य पदार्थों की जांच-पड़ताल की। टीम ने दाल, आटा, चावल के साथ तेल-घी के नमूने लेकर जांच की। शिविर संचालकों से खरीदारी का विवरण और स्टॉक की बाबत पूछताछ की गई। टीम ने शिविर संचालकों से प्रत्येक खाद्य पदार्थ की खरीदारी का स्थान, जिससे खरीदा उस व्यापारी का पता आदि रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद टीम ने कुछ ढाबों, होटलों पर जांच की तो फिर से एक्सपायर कोल्डड्रिंक बरामद हुई। पूछताछ की गई तो ढ़ाबा संचालकों ने पुरकाजी से सप्लाई होना बताया। इसके बाद टीम ने पुरकाजी में सोफिया कोल्डड्रिंक एजेंसी पर छापा मारकर जांच की। कई पेटी एक्सपायर कोल्डड्रिंक मिलने के साथ खाद्य वस्तु का लाइसेंस तक नहीं मिला। इस पर टीम ने तत्काल गोदाम को सील कर व्यापारी को नोटिस दिया गया है। विभाग के डीओ विनीत कुमार ने बताया कि कांवड़ शिविरों, होटल, ढ़ाबों पर निरंतर जांच-पड़ताल होगी। पुरकाजी में सोफिया कोल्डड्रिंक के नाम से बने गोदाम पर अनियमितताएं पाई गई। लाइसेंस तक नहीं मिला है, इस पर गोदाम को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें