फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी की 85 फीसदी ने दी परीक्षा, दूसरे दिन 604 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे

विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर लगी टीजीटी परीक्षार्थी की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
टीजीटी की 85 फीसदी ने दी परीक्षा, दूसरे दिन 604 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) रविवार को भी कराई गई। चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। 85 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 604 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

टीजीटी की परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को भी परीक्षा दो पाली में हुई। सुबह की पाली में डीएवी इंटर कॉलेज ए व बी ब्लाक, जीआईसी, एसडी इंटर कॉलेज में 2323 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1985 ने परीक्षा दी। 338 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पहली पाली में गणित, कृषि, हिंदी, संगीन गायन की परीक्षा हुई। दोपहर की पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, उर्दू, संगीन वादन की परीक्षा हुई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में 1886 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1620 परीक्षार्थी पेपर देने आए। 266 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 604 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। टीजीटी की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइज की व्यवस्था भी की गई थी। सीटिंग प्लान भी नियमों के तहत बनाया गया था। मगर, परीक्षा केंद्रों में आने और जाने के दौरान दो गज की दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें