फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने अक्षय तृतीया महापर्व मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक किया
विज्ञापन

खतौली। पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में श्रावकों ने एलाचार्य क्षमाभूषण महाराज के सानिध्य में अक्षय तृतीया पर्व धार्मिक रीति रिवाज से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बुधवार की सुबह में पीत वस्त्रों में श्रीजी का अभिषेक व नित्य नियम पूजन किया गया।
विज्ञापन

धर्मसभा में क्षमा भूषण महाराज ने कहा कि बैसाख शुक्ल तृतीया को अक्षया तृतीया पर्व मनाया जाता है। इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव ने राजा श्रेयांस के यहां गन्ने के रस का आहार लिया था, जिस कारण उस दिन राजा श्रेयांस के यहां भोजन अक्षीण हो गया था। आज भी लोग इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। जैन धर्म के अनुसार भारत वर्ष में इसी दिन से आहार दान की परंपरा प्रारंभ हुई। कल्पेंद्र जैन ने सभा का संचालन करते हुए कहा कि यह दिन बहुत शुभ होता है। इस दिन बिना मुहूर्त निकाले शुभ कार्य संपन्न होते हैं। इस दिन हस्तिनापुर में विशाल आयोजन किया जाता है। धर्म सभा के पश्चात सुश्रावकों ने एलाचार्य क्षमा भूषण को श्रद्धापूर्वक गन्ने का रस का आहार कराया। भक्तों ने भी रस ग्रहण किया। इस अवसर पर हितेष, शशांक मेहलका, रामकुमार, मुकेश आढ़ती, राजकुमार प्रवक्ता, अनंतवीर, जयचंद, प्रमोद, अंकित, निशांत, पारस, पवन, विनोद प्रवक्ता, कुलदीप, मनोज, अजय, राजेंद्र, हरीशचंद्र, श्रीपाल, दिनेश, पतेंद्र, गौरव, अनुपम, दीपक, अलका, अर्चना, अंजली, आयुषी, मृदुला, रजनी, त्रिशला, सरला, बबीता, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें