गन्ना परिषद के सात डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित
मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना विकास परिषद के डायरेक्टर के लिए हुए चुनाव में एक एक सीट पर एक एक पर्चा दाखिल होने से सभी सात डायरेक्टर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी डीसीओ ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मंसूरपुर गन्ना विकास परिषद के लिए सात संचालकों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जिन पर केवल एक-एक पर्चा ही दाखिल होने से सातों सीटों पर रुपेंद्र मौलाहेड़ी, आदेश कुमार मोरकुक्का, चांदवीर मिल मंसूरपुर, पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू प्रधान गढ़ी बहादरपुर, बिजेंद्र पुरबालियान, सोहेंद्र करवाड़ा, प्रेमवती सोंटा को र्निविरोध निर्वाचित घोषित किया गया।