फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग ने स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग ने स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीके राय ने कहा कि हमारा उद्देश्य व्यापारियों को अच्छी सर्विस देना होना चाहिए।
सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सदस्य अधिकरण वाणिज्य कर वीके राय ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह होना चाहिए कि व्यापारी परेशान न हो। ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला ने विभाग के इतिहास के बारे में बताया। डिप्टी कमिश्नर एसके अग्रवाल ने विचार रखे। अध्यक्षता कृष्णप्रताप एडीशनल कमिश्नर ने की और संचालन डिप्टी कमिश्नर ओपी रतूडी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, आईआईए अध्यक्ष कुशपुरी, राजकुमार नरुला, अधिवक्ता एनके अरोरा, नवनीत गोयल, आलोक गर्ग, मौजूद रहे। इस अवसर पर अत्यधिक राजस्व देने वाले व्यापारियों को और उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


होली मिलन समारोह
मुजफ्फरनगर। मॉ दुर्गा सेवा परिवार ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल रहे। कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। कार्यक्रम में राजीव शर्मा, रविंद्र कसाना, प्रमोद चौधरी, गीता ठाकुर, सुनील वर्मा, अजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


तहसील बार ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। एसडीएम कोर्ट को कलेक्ट्रेट से तहसील में शिफ्ट किए जाने का तहसील बार संघ ने स्वागत किया है। तहसील बार अध्यक्ष विनोद शर्मा और सचिव किशनचंद काम्बोज ने कहा कि वे लोग लंबे समय से एसडीएम कोर्ट को तहसील में लाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम को इस कार्य के लिए बधाई भी दी। सत्यवीर सिंह, खैरातीलाल अरोरा, सुरेश कुमार शर्मा, भीष्म शर्मा, कमरुज्जमा, योगेंद्र, शाहनवाज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें