फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे के बैंकों में भी आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रारंभ हो गई। सोमवार को एसबीआई बैंक में आधार कार्ड बनवाने को लेकर भीड़ लग गई।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता को सुविधा देने के लिए बैंकों में भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा प्रारंभ की गई। सोमवार को स्टेट बैंक की शाखा में आधार कार्ड बनवाने के कार्य का शुभारंभ हुआ। बैंक में आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि आधार कार्ड में कोई भी शुद्धीकरण कराने के लिए उसका शुल्क देना होगा, जो बैंक के खाते में जमा होगा। क्षेत्र के जनसेवा केंद्र व अन्य केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों से 50 रुपये से लेकर एक सौ रुपये तक वसूले जा रहे थे, जिनकी शिकायत सरकार तक पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने बैंकों से समझौता कर आधार कार्ड बनवाने की मशीन शाखाओं पर लगवाने का निर्णय लिया। शाखा प्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शाखा पर आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक के साथ हुए समझौते के अनुसार नए आधार कार्ड का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आधार कार्ड में शुद्धीकरण कराने के लिए शुल्क लिया जाएगा, जो शुल्क बैंक के खाते में जमा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें