तहसील में सभासद पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को तहसील में दो सभासद प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अभी तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। दूसरे दिन प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए छह तथा सदस्य पद के लिए 49 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।
एसडीएम राम अवतार गुप्ता ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन वार्ड नंबर 22 से सभासद पद के प्रत्याशी राकेश जैन पुत्र मोहनलाल जैन तथा वार्ड नंबर 23 से महिला सुदेश जैन पत्नी राकेश जैन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 6 और सभासद पद के लिए 49 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। अब तक अध्यक्ष पद के लिए 13 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं, जबकि सभासद पद के लिए कुल 123 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। तहसील में नामांकन के दौरान भीड़ भाड़ को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।