फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच से क्षतिग्रस्त मकान के गिरने का खतरा बना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोच से क्षतिग्रस्त मकान के गिरने का खतरा बना
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्रेन हादसे के दौरान बोगी के घुसने से क्षतिग्रस्त हुए मकान का गिरने का खतरा बना हुआ है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक मकान मालिक से मिलने उनके घर पर पहुंचे। आयुक्त ने मकान मालिक से हादसे के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

शनिवार को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में कोचों के बिखरने पर एक कोच जगत कालोनी निवासी चौधरी जगत सिंह के मकान में गेट व दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था। इस दौरान मकान में मौजूद चौधरी जगत सिंह का पैर टूट गया था और परिवार में दहशत फैल गई थी। रेलवे कर्मचारियों द्वारा मकान के अंदर से कोच को निकाल लिया गया है। कोच के घुसने से मकान की दीवारों में दरार तक आ गई हैं, जिस कारण मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। सोमवार को ट्रेन दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने आए रेलवे सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक मकान मालिक चौधरी जगत सिंह से मिलने उनके मकान में पहुंचे। आयुक्त ने मकान मालिक से कुशलक्षेम पूछा और हादसे की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें