फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की निगरानी में बनेगा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग की निगरानी में बनेगा भोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन प्लान बनाने में लगा है। होटलों, ढाबों के साथ शिविरों पर निरंतर जांच-पड़ताल होगी। कांवड़ यात्रा में विभाग की निगरानी में शिविर के साथ होटलों पर खाना तैयार होगा। वहीं, पूर्ति विभाग ने भी छापेमारी का रोडमैप तैयार किया है। हाईवे पर पूर्ति विभाग की कड़ी नजर में डीजल-पेट्रोल शहर में लाया जाएगा।
विज्ञापन

शिवभक्तों की सेवा के लिए होटल, ढाबों पर रेट लिस्ट नई लगेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, ढाबों, शिविर में बनने वाले प्रत्येक पकवान, भोजन की जांच पड़ताल करने के लिए टीम तैयार की है। क्षेत्रवार अधिकारियों को ड्यूटी सौंपी गई है, जो रोजाना शिविर और होटलों, ढाबों पर बनने वाले खाने की जांच करने के बाद ही वितरित करने की अनुमति देगी। विशेष रूप से इस बात पर जोर रहेगा कि कहीं बासी खाना तो नहीं परोसा जा रहा है। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन होता मिला तो कार्रवाई होगी। उधर, पूर्ति विभाग भी होटल, ढाबों और शिविर पर छापेमारी करेगा। शिविरों, होटल, ढाबों पर कांवड़ यात्रा की आड़ में घरेलू सिलेंडर का प्रयोग नहीं हो सकेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ विनीत कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। होटलों, ढाबों पर छापेमारी कर खाद्य वस्तुओं की जांच-पड़ताल होगी। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें