फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 25 लाख के 76800 नशीले कैप्सूल बरामद, चार मेडिकल स्टोर संचालक सहित छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व एमआर हैं मुख्य सप्लायर, जानसठ निवासी सप्लायर की पुलिस को तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इनमें चार मेडिकल स्टोर संचालक व एक डिस्ट्रीब्यूटर हैं। आरोपियों से 25 लाख रुपये कीमत के 76 हजार 800 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। जानसठ निवासी एक तस्कर की पुलिस को अभी तलाश है। आरोपी उज्जैन की फैक्टरी से कैप्सूल मंगाते थे। गिरफ्तार मुख्य सप्लायर पूर्व में एमआर रहा है।



एसपी सिटी अमृत जैन ने एसएसपी कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग कूकड़ी मैदान में हैं। उनके पास गत्ते की पेटियों में माल भी है। संभवतः माल का बंटवारा कर रहे हैं। पुलिस ने वहां पहुंचकर छह युवकों को गिरफ्तार किया। चार पेटियों में 25 लाख रुपये के 76 हजार 800 स्पासमोर व स्पासमेड कंपनी के नशीले कैप्सूल मिले। आरोपियों के पांच मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन




इन्हें किया गिरफ्तार
एसपी सिटी ने बताया कि सिखेड़ा थाने के गांव भिक्की के मूल निवासी नई मंडी के गांव शेरनगर में रहने वाले जावेद, नई मंडी कोतवाली के गांव सहावली निवासी नौशाद, बुढ़ाना के गांव लुहसाना निवासी मोहम्मद आजाद, शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी नवीन कुमार, खालापार थाने के अंबा विहार निवासी मोहम्मद कासिफ व कृष्णापुरी निवासी सचिन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

- नौकरी छोड़कर बना सप्लायर



इनमें सचिन गुप्ता पूर्व समय में एमआर की नौकरी करता था। नौकरी छोड़ने के बाद इस धंधे में जुड़ गया। वह मुख्य सप्लायर है। वह मेडिकल स्टोर चलाने वाले जावेद, नौशाद, मोहम्मद आजाद, नवीन को नशीले कैप्सूल सप्लाई करता था। वह जानसठ निवासी सुमित से खरीदता था। मोहम्मद कासिफ भी उनके साथ इस धंधे से जुड़ा है। आरोपियों के पांच मोबाइल कब्जे में लिए हैं।



- डॉक्टर की सलाह पर ही बेचा व खरीदा जा सकता है कैप्सूल
बताया कि इन कैप्सूल को रजिस्टर्ड डॉक्टर की सलाह पर खरीदा व बेचा जा सकता है। आरोपियों ने बताया है कि वह यह कैप्सूल ब्लैक में खरीदते हैं। दोगुना दामों पर बेचते हैं। सोमवार रात में वह मंगाए गए कैप्सूल का बंटवारा करने आए थे। मोबाइल से आरोपियों के संपर्क में रहने वाले साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन




एसपी सिटी ने बताया कि नशीले पदार्थ की खेप उज्जैन की एक फैक्टरी से मंगाई जाती थी। इस बारे में जांच व कार्रवाई शुरू कराई है। जिले में अब से पहले भी हजारों नशीले कैप्सूल बरामद कर कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। प्रेसवार्ता में नई मंडी सीओ राजू कुमार साव, मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें