फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में डीएम दफ्तर घेरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। सिसौली से लापता मां और तीन बेटियों की बरामद नहीं होने पर ब्राह्मण समाज की पंचायत में वक्ताओं ने आक्रोश जताया। पंचायत में दो दिन में चारों की बरामदगी नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय को घेरने की चेतावनी दी है। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने भी संगठन की तरफ से धरना प्रदर्शन करने में समर्थन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बिरालसी गांव में विष्णु दत्त शर्मा के आवास पर आयोजित जिले के ब्राह्मण समाज और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई। आरोप लगाया कि भौराकलां पुलिस पिछले 25 अप्रैल से सिसौली से विनोद शर्मा की लापता पत्नी और उनकी तीन अविवाहित पुत्रियों को बरामद करने में लापरवाही कर रहीे है। विकास शर्मा ने कहा कि दो दिन में बरामदगी नहीं होने पर डीएम दफ्तर पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इंद्रदत शर्मा की अध्यक्षता और विकास शर्मा के संचालन में विष्णु दत्त शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुबोध शर्मा, आरपी शुक्ला शामली, सुभाष गौतम, जयभगवान शर्मा किनौनी, अशोक शर्मा बुढ़ीना कलां, सुरेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, सत्यपाल शर्मा, श्रवण शर्मा दरगाह पुर, अमरीश शर्मा कादरगढ़, रहतू लाल, संजीव शर्मा, अनिल शर्मा बुढ़ाना, दिनेश शर्मा रोनी हरजीपुर, राकेश शर्मा, अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने भी नौ मई को होने वाले धरने में संगठन का समर्थन देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें