फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती धूप और लू से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में कई दिनों से पड़ रही गर्मी पूरे जोरों पर है। सोमवार को तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जनपद में बीते कई दिनों से जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है। धूप और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तथा न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही बिजली कटौती भी अपना असर दिखाने लगी है। दिन और रात में कई-कई बार बिजली गुल हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें