फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2088 मतदान कर्मियों ने डाले डाक मत

विज्ञापन
विज्ञापन
2088 मतदान कर्मियों ने डाले डाक मत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों ने एसडी पब्लिक स्कूल में लगाए गए मतदान केंद्र पर अपने वोट डाले। तीसरे दिन मतदान कार्मिकों ने 2088 डाक मतपत्र डाले।
विज्ञापन

डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि तीसरे दिन जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों के एसडी पब्लिक स्कूल में बनाए गए अलग- अलग मतदान फेसीलिटेशन सेंटर पर निर्वाचन ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिकों ने सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक डाक मत डाले, जिससे बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में 247 डाकमत डाले गए, इसी प्रकार चरथावल विधानसभा में 291, पुरकाजी विधानसभा में 458, मुजफ्फरनगर विधानसभा में 711, खतौली विधानसभा में 251 तथा मीरापुर विधानसभा में कुल 130 डाक मत पत्र डाले गए। डीएम ने बताया कि दूसरे दिन 2088 डाकमत डाले गए जिसमें मुजफ्फरनगर लोसभा क्षेत्र के 1500 डाकमत एवं बिजनौर लोकसभा के 588 डाकमत मतदान कार्मिकों ने डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें