फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, किसान के पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में किसान के बेटे की मौत
विज्ञापन

खतौली। गांव ककराला के पास वाहन को बचाने के प्रयास में खाली ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिसके नीचे दबने से किसान के पुत्र की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव टिटौड़ा निवासी किसान निगेंद्र का 28 वर्षीय पुत्र गुल्टू शनिवार की शाम को अपने खेतों से गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर शुगर मिल में डालने के लिए आया था। मिल में गन्ना डालने के बाद देर शाम करीब सात बजे खाली ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर अपने गांव वापस जा रहा था। गांव ककराला के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई, जिसके नीचे किसान का पुत्र दब गया। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बामुश्किल गुल्टू का बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के पुत्र की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को अपने साथ गांव में ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग संकरा होने की वजह से यहां पर कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग को चौड़ीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें